हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
चान्हो के हुरहुरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया.
विज्ञापन
चान्हो
चान्हो के हुरहुरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा में शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ चुटियो नदी पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा. कलश यात्रा में आसपास के गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिनों तक अन्य धार्मिक कार्यक्रम समेत 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन होगा. मौके पर सुजीत शाही, आमोद शाही, मनोहर सिंह, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, अजीत विश्वास, चंद्रमा सिंह, मधुकर शाही, वासुदेव महतो सहित अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन