ePaper

Kal Ka Mausam: जमशेदपुर से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 30 Jun 2025 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam Heavry Rain Alert 1 july 2025 Jharkhand

कल झारखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश.

Kal Ka Mausam: मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी और उसे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ समुद्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. अगले दो दिन में इसके ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ झारखंड के जमशेदपुर से गुजर रहा है. इसका असर देखने को मिल रहा है और आगे भी देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में सबसे ज्यादा 143.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने कल 1 जुलाई 2025 को झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के पश्चिमी भाग में होगी भारी वर्षा

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि झारखंड के पश्चिमी भाग (गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले) में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. राज्य में लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. लेकिन, 5 जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम केंद्र की ओर से जारी भारी वर्षा का येलो अलर्ट.

बंगाल की खाड़ी में बना है निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी और उसे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ समुद्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. अगले दो दिन में इसके ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: झारखंड में आने वाले कई दिनों तक होगी बारिश

मानसून ट्रफ राजस्थान के श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से गुजर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट-वेस्ट ट्रफ दक्षिणपश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से झारखंड में आने वाले कई दिनों तक बारिश होती रहेगी.

झारखंड का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया.

1 जुलाई 2025 को रांची में 2 बार से अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी रांची के मौसम के बारे में कहा है कि 1 जुलाई 2025 को रांची में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड में अब तक 348.9 मिमी बरसा मानसून

झारखंड में मानसून की अच्छी-खासी बारिश हो चुकी है. जून के महीने में अब तक 348.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 84 प्रतिशत अधिक है. झारखंड में 1 से 30 जून के बीच आमतौर पर 189.5 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है.

इसे भी पढ़ें

30 जून 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण-पुलिस संघर्ष, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- भाजपा की साजिश

भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola