Kal Ka Mausam: निम्न दबाव का 3-4 दिन दिखेगा असर, कल झारखंड के 13 जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से झारखंड में अगले 3-4 दिन तक बारिश होने का अनुमान है. जानें कल का मौसम कैसा रहेगा.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक निम्न दबाव का असर दिखेगा. प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर वर्षा होगी. कल के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में वर्षा एवं आसमी बिजली गिरने की चेतावनी दी है.
झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के उत्तरी हिस्से में यानी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.
गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की मौसम विभाग ने दी चेतावनी
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर आसमानी बिजली गिरने यानी वज्रपात की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान कोई बड़ा बदलाव होगा, ऐसा संकेत नहीं है.
धनबाद के राजदाह में हुई सबसे ज्यादा 100.8 मिलीमीटर वर्षा
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 100.8 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के राजदाह में रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.
सिमडेगा में एक दिन में हुई 83 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान धनबाद के राजदाह, सिमडेगा, सिमडेगा के ही ठेठईटांगर और सिमडेगा एडब्ल्यूएस के साथ-साथ पालगंज में भारी बारिश हुई. इन जगहों पर क्रमश: 100.8 मिलीमीटर, 83 मिलीमीटर, 70.4 मिलीमीटर, 74 मिलीमीटर और 67 मिलीमीटर वर्षा हुई. कहीं भी बहुत भारी वर्षा नहीं हुई.
Also Read
Jharkhand News: लोध फॉल घूमने आये बालूमाथ के पर्यटक फंसे, जेटीडीसी के कर्मियों ने ऐसे बचाई जान
Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




