जयंती समारोह सह विकास मेला 17 को

Updated:
विज्ञापन

सिलागांई में 17 फरवरी को आयोजित अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती समारोह सह विकास मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों व स्मारक समिति के सदस्यों की बैठक हुई

विज्ञापन

चान्हो.

सिलागांई में 17 फरवरी को आयोजित अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती समारोह सह विकास मेला की तैयारी को लेकर अधिकारियों व स्मारक समिति के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ बरुण कुमार ने की. जिसमें जयंती समारोह सह विकास मेला के आयोजन से जुड़ी व्यवस्था व आवश्यक संसाधन के इंजमाम पर चर्चा की गयी. तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये. मेला की तैयारी को लेकर पुनः स्मारक समिति व प्रशासन की बैठक नौ फरवरी को सिलागांई स्थित झखरा कुम्बा में होगी. स्मारक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन भगत व महासचिव गोपाल भगत ने बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें 17 फरवरी को वीर बुधु भगत की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. मौके पर महादेव उरांव, दिलीप सिंह, अजीत सिंह, अल्फ्रेड मिंज, मारवाड़ी उरांव, अक्षय उरांव, कृष्णा भगत, भौवा उरांव, एतवा उरांव, मंगलदेव उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

चान्हो 1, बैठक में उपस्थित लोग.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola