JSSC का फैसला: तकनीकी स्नातक परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी, अब 20 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका

Updated:
विज्ञापन

JSSC Office

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 20 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. फीस भुगतान और करेक्शन की भी नई तारीखें जारी की गई हैं.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. आयोग ने 'झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026' (नियमित व बैकलॉग) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. इस संबंध में जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस फैसले से उन तमाम अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे.

जानिए रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सुधार की नई तारीखें

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करने तथा अपनी फोटो और हस्ताक्षर (Photo & Signature) अपलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को 23 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक का समय दिया गया है. यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसमें ऑनलाइन संशोधन (Correction) करने के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, नवजात शिशु से 5 साल के बच्चों को मिलेगा ओआरएस और जिंक

विभिन्न विभागों में कुल 611 पदों पर होगी बंपर बहाली

आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस विशेष प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नियमित (Regular) और बैकलॉग (Backlog) श्रेणी के कुल 611 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है. परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के भीतर ही अभ्यर्थी अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद दोबारा तिथि विस्तारित करने पर विचार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: CCL तोपा परियोजना के 50 हजार टन कोयले के स्टॉक से उठा धुआं, मशीनों से परतें हटाने में जुटा प्रबंधन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola