झारखंड का यह वरिष्ठ IAS अफसर बना JPSC का नया अध्यक्ष, हेमंत सरकार ने लगायी मुहर

Updated:
विज्ञापन
एल खियांग्ते

एल खियांग्ते

JPSC Chairman: झारखंड के पूर्व मु़ख्य सचिव एल खियांग्ते को जेपीएसएसी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. हेमंत सोरेन सरकार के प्रस्ताव पर राजभवन ने मुहर लगा दी है.

विज्ञापन

रांची : लंबे समय से रिक्त पड़े जेपीएससी अध्यक्ष का पद सरकार ने आखिरकार भर ही. हेमंत सरकार ने इस पद के लिए सीनियर आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते के नाम पर मुहर लगा दी है. गुरुवार को राजभवन ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इससे संबंधित अधिसूचना जारी दी है. इसके साथ ही यह उम्मीद जताये जाने लगी है कि इससे नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित तिथि में ही होगा.

कौन हैं एल खियांगते

मुख्य सचिव एल खियांगते मूल रूप से मिजोरम के रहने वाले हैं. उन्होंने इतिहास से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 1988 में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में योगदान दिया था. एकीकृत बिहार के समय बक्सर जिले के वे डीएम भी रह चुके हैं. जब उन्हें झारखंड कैडर आवंटित किया गया. वे आदिवासी कल्याण आयुक्त के अलावा आदिवासी कल्याण सचिव भी रह चुके हैं. लंबे समय तक वे भवन निर्माण विभाग में भी सचिव के पद पर पदस्थापित रहे. उन्हें झारखंड प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी काम करने का अनुभव है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

बीते 6 माह से खाली था जेपीएससी अध्यक्ष का पद

बीते 6 महीने से जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली था. इसकी वजह से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां प्रक्रिया अटकी हुई थी. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी लगातार जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे. विधायक जयराम महतो ने भी सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था. विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था. अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब नये सिरे से कैलेंडर जारी किया जाएगा.

Also Read: L Khiyangte Education and Profile: कितने पढ़े-लिखे हैं जेपीएससी के नये चेयरमैन एल खियांग्ते?

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola