JMM का सदस्यता अभियान शुरू, झारखंड में 50 लाख से अधिक को जोड़ने का टारगेट, क्या बोले सुप्रियो भट्टाचार्य?

Updated:
विज्ञापन

झामुमो ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की. राज्यभर में 50 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी.

विज्ञापन

रांची: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड के लोगों ने अपनी आकांक्षाओं के साथ प्रचंड बहुमत दिया है. इसे हम और व्यापक स्वरूप देंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा इसके लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी. सुप्रियो भट्टाचार्य सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची जिला कमेटी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में 50 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य-सुप्रियो भट्टाचार्य


झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. पार्टी में जुड़ने का जिस तरह से उत्साह है, उससे साफ है कि रांची जिला अपने पांच लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करेगा. पूरे राज्य में 50 लाख से भी ज्यादा नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे.

रांची में सदस्यता अभियान चलाया गया


रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम के नेतृत्व में शहर में सदस्यता अभियान चलाया गया. मुश्ताक आलम ने कहा कि पार्टी के अधिवेशन से पहले हमें नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है. सदस्यता अभियान में अल्बर्ट एक्का चौक में अब तक 1200 नये सदस्य बन चुके हैं. महिलाओं का भी पार्टी के प्रति सकारात्मक रूख है और वह लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं. सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी.

सदस्यता अभियान में ये हुए शामिल


सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, संयोजक मंडली के सदस्य शामिल हुए. पार्टी नेता समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, धर्मेंद्र सिंह, संध्या गुड़िया, जयवंत तिग्गा, झब्बू लाल महतो, सोनू मुंडा, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, संजय राय सहित कई लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, किसानों की आय दोगुनी करने का दिया मंत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola