रांची के सर्किट हाउस में ऐसे हुई सत्ता पक्ष के विधायकों की गिनती, राज्यपाल को सौंपा VIDEO

Jharkhand Political Crisis|झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस में मौजूद हैं. इनकी बाकायदा गिनती भी हो रही है. विधायकों की काउंटिंग देखकर आपको अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी. देखें वीडियो...
Jharkhand Political Crisis|झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस में मौजूद हैं. इनकी बाकायदा गिनती भी हो रही है. विधायकों की काउंटिंग देखकर आपको अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी. जिस तरह स्कूल में मास्टर जी के कहने पर बच्चे अपना नंबर बताते थे, विधायकों ने उसी तरह से अपनी गिनती की. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की गिनती की शुरुआत स्टीफन मरांडी से हुई और अंत इस गठबंधन के विधायकों के नए नेता चंपई सोरेन पर खत्म हुई. गिनती में विधायकों की संख्या 43 हुई. पहले नंबर पर स्टीफन मरांडी और 43वें नंबर पर चंपई सोरेन. यह गिनती राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन रवाना होने से पहले हुई. चंपई सोरेन की चिट्ठी मिलने क बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस गठबंधन के नेताओं को शाम 5:30 बजे राजभवन बुलाया. राज्यपाल से मिलने के लिए चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राजभवन पहुंचे. चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, विनोद सिंह और झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल थे. विधायकों की गिनती का पूरा वीडियो राज्यपाल को सौंपा गया और कहा गया कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या बल है. इसलिए शुक्रवार (2 फरवरी) को सुबह 8 बजे उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया जाए. हालांकि, राज्यपाल ने अभी समय नहीं दिया है और कहा है कि वह जल्द ही इसकी उन्हें इसके बारे में सूचना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए