झारखंड कुश्ती टीम की 33 सदस्यीय टीम उत्तराखंड गयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 10:06 PM
सब जूनियर अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात जुलाई तक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किया गया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती की 33 सदस्यीय टीम मंगलवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हुई.
रांची. सब जूनियर अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात जुलाई तक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किया गया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती की 33 सदस्यीय टीम मंगलवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हुई. इसमें 19 बालक, छह बालिका, सात प्रशिक्षक व एक मैनेजर शामिल हैं. टीम को रवाना होने से पहले झारखंड खेल विभाग की ओर से ट्रैकशूट व टीशर्ट दिया गया. वहीं टीम के बालक वर्ग ग्रीको रोमन में रंजीत कुमार (45 किलोग्राम), विकास कच्छप (48 किलोग्राम), आदित्य कुमार गौरव (51 किलोग्राम), आकाश कुमार महतो (55 किलोग्राम), अरविंद उरांव (60 किलोग्राम), बीरेंद्र प्रधान (65 किलोग्राम), मुन्ना यादव (71 किलोग्राम), आयुष सिंह (80 किलोग्राम), अंसित कुमार (92 किलोग्राम), फ्री स्टाइल में अमन यादव (45 किलोग्राम), अंकुश कुमार यादव (48 किलोग्राम), अमनदीप इंद्रवार (51 किलोग्राम), रूद्र यादव (55 किलोग्राम), रोशन कुमार (60 किलोग्राम), सोनू कुमार (65 किलोग्राम), दयानंद (71 किलोग्राम), अनुपम कुमार भारती (80 किलोग्राम), प्रहलाद कुमार साहू (92 किलोग्राम), पीयूष कुमार शाह (110 किलोग्राम) वहीं बालिका फ्री स्टाइल में खुशबू तिर्की (40 किलोग्राम), प्राची कुजूर (43 किलोग्राम), रिचा कुजूर (46 किलोग्राम), स्नेहा कुमारी (49 किलोग्राम), पूनम उरांव (53 किलोग्राम) और सिमरन विल्सन (57 किलोग्राम) शामिल हैं. कोच के रूप में बबलू कुमार, दिलीप साहू, मृत्युंजय नाथ चौधरी, प्रकाश सिंह बादल, मधु तिर्की, निलेश कुमार साहू व राखी तिर्की शामिल हैं. जबकि टीम के मैनेजर अनिल यादव हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










