Jharkhand Weather Update: झारखंड में दुर्गा पूजा से पहले विदा हो गया मानसून, 26 फीसदी कम हुई बारिश

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड से मानसून विदा हो चुका है. जैसा कि आपको मालूम है कि 18 जून को झारखंड में मानसून का आगमन हुआ. इस बार मानसून कमजोर रहा. यही वजह है कि खेतीबाड़ी प्रभावित हुई. मानसून की बारिश 752 मिमी हुई.
रांची: मानसून 13 अक्टूबर को झारखंड से विदा हो गया. 9 अक्टूबर को पलामू प्रमंडल से मानसून के लौटने की शुरुआत हुई थी. अब पूरी तरह राज्य से इसकी विदाई हो चुकी है. मानसून की बारिश 752 मिमी हुई. इस बार 26 फीसदी कम बारिश हुई है. 18 जून को झारखंड में मानसून का आगमन हुआ था. जून व जुलाई में मानसून काफी कमजोर रहा. अगस्त और सितंबर में मानसून की अच्छी बारिश हुई. एक अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक झारखंड में जोरदार बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें, तो 2013 में झारखंड में 18 जून को मानसून का आगमन हुआ था और 19 अक्टूबर को विदा हो गया था. इसी तरह 2022 में 18 जून को मानसून का झारखंड आगमन हुआ और 20 अक्टूबर को वापस लौट गया था.
झारखंड में 26 फीसदी कम हुई बारिश
झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड से मानसून विदा हो चुका है. जैसा कि आपको मालूम है कि 18 जून को झारखंड में मानसून का आगमन हुआ. इस बार मानसून कमजोर रहा. यही वजह है कि खेतीबाड़ी प्रभावित हुई. मानसून की बारिश 752 मिमी हुई. ये सामान्य वर्षापात 1022.9 से 26 फीसदी कम है.
जून व जुलाई में मानसून रहा काफी कमजोर
जून व जुलाई में मानसून काफी कमजोर रहा. अगस्त और सितंबर में मानसून की अच्छी बारिश हुई. 30 सितंबर के बाद एक से 13 अक्टूबर तक अच्छी बारिश हुई है. एक अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक झारखंड में अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 134.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षापात 47.2 मिमी से 184 फीसदी अधिक है.
मानसून की अच्छी बारिश नहीं होने से किसान परेशान रहे
झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, लातेहार गिरिडीह, धनबाद, देवघर एवं दुमका में मानसून सामान्य के करीब रहा. यहां 20 से 30 फीसदी कम बारिश हुई है. चतरा, हजारीबाग व गुमला में 40 से 51 फीसदी कम बारिश हुई. चतरा में यह कमी 51 प्रतिशत रही. पलामू, गढ़वा, रामगढ़, पाकुड़, लोहरदगा, जामताड़ा, कोडरमा में 31 से 40 फीसदी कम बारिश हुई. मानसून की अच्छी बारिश नहीं होने से किसान परेशान रहे. खेतीबाड़ी काफी प्रभावित हुई.
पिछले साल 20 अक्टूबर को वापस लौटा था मानसून
मौसम विभाग की मानें, तो 2013 में झारखंड में 18 जून को मानसून का आगमन हुआ था और 19 अक्टूबर को विदा हो गया था. इसी तरह 2022 में 18 जून को मानसून का झारखंड आगमन हुआ और 20 अक्टूबर को वापस लौट गया.
वर्ष आगमन वापसी
2013 18 जून 19 अक्टूबर
2014 18 जून 17 अक्टूबर
2015 15 जून 19 अक्टूबर
2016 17 जून 19 अक्टूबर
1017 16 जून 17 अक्टूबर
2018 25 जून 05 अक्टूबर
2019 21 जून 14 अक्टूबर
2020 13 जून 26 अक्टूबर
2021 12 जून 11 अक्टूबर
2022 18 जून 20 अक्टूबर
2023 18 जून 13 अक्टूबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




