ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी

Updated at : 27 May 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: झारखंड के नौ जिलों में कुछ ही घंटे में गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलनेवाली है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार यहां गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-गर्मी और उमस के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. मौसम विभाग की मानें तो तीन घंटे के अंदर राज्य के नौ जिलों में मौसम करवट लेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड के धनबाद, गढ़वा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन भी हो सकता है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: महेशपुर, नावाडीह में जमकर हुई बारिश, जानें आज कैसा है झारखंड का मौसम

मौसम कूल-कूल रहेगा 2 जून तक

झारखंड में 2 जून तक मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है यानी तेज हवाओं के झोंके के साथ झमाझम बारिश से मौसम 2 जून तक सुहाना रहेगा. बारिश की वजह से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 28, 29 और 30 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Board 10th Topper 2025: हजारीबाग की बेटी ने गाड़ा झंडा, गीतांजलि को मिले 98.6 प्रतिशत मार्क्स

भारी बारिश की चेतावनी

28 मई को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा) एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 29 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत भी चेतावनी जारी की गयी है. 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) भागों में भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola