मकर संक्रांति से पहले झारखंड में बढ़ा न्यूनतम और उच्चतम तापमान, भीषण ठंड से मिली राहत

झा्रखंड का मौसम
Jharkhand Weather: मकर संक्रांति से पहले झारखंड का तापमान बढ़ गया है. लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. डाल्टेनगंज का तापमान 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है.
Jharkhand Weather: झारखंड में मकर संक्रांति से पहले न्यूनतम और उच्चतम तापमान बढ़ गया है. इससे लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने सोमवार 13 जनवरी को वेदर रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा है कि डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. वहीं, यहां के उच्चतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. डाल्टेनगंज का उच्चतमतापमान 28.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो झारखंड में सबसे ज्यादा है.
रांची के उच्चतम तापमान में बदलाव नहीं, न्यूनतम तापमान गिरा
मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह 24.5 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. रांची का न्यूनतम तापमान अब 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
जमशेदपुर में आज कितना रहा तापमान
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां का अधिकतम पारा 13 जनवरी को रहने वाले अधिकतम तापमान के बराबर ही है. यानी न सामान्य से अधिक है, न सामान्य से कम. लेकिन, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 11.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
डाल्टेनगंज का पारा 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा
डाल्टेनगंज के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ गए हैं. अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री चढ़कर 28.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 14.3 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है.
बोकारो में आज कैसा है मौसम
बोकारो का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढकर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. बोकारो का आज का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें
रांची के कांके में तापमान सबसे कम
राजधानी रांची के तापमान की बात करें, तो हिनू में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. नामकुम में उच्चतम पारा 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उधर, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके में स्थापति वेधशाला में कांका का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इस तरह रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का रहा.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather Today: 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान, जानें अपने जिले का हाल
13 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट
झारखंड में यहां मिल रही 60 फीसदी तक सस्ती दवाएं, मरीजों को हुई 8 करोड़ की बचत
महाकुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं को सुरक्षा देगी झारखंड पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




