झारखंड मौसम: रांची सहित इन जिलों में 7 जुलाई को बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Jharkhand Weather: मॉनसून के पूरे राज्य में फैलने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से झारखंड के सभी जिलों में बारिश शुरू हो गई है. सोमवार को सबसे अधिक लातेहार में 35 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 13 मिमी, बोकारो में 15 मिमी, जमशेदपुर में दो मिमी, हजारीबाग में तीन मिमी, गुमला में तीन मिमी और कोडरमा में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई. 

आपके शहर में

विज्ञापन

अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है. सात जुलाई को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है, जबकि रांची सहित अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी. आठ जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई को राज्य के कुछ जगहों पर गरज, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

रांची का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा

लगातार हो रही बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है. मेदिनीनगर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रांची के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें- आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग

यह भी पढ़ें- क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola