कोहरे और बादलों के बीच अब गर्माहट की उम्मीद! झारखंड में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Updated:
विज्ञापन

सुबह में छाया कोहरा, Pic Credit- Chatgpt

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. सुबह में कोहरा और दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. रांची, गोड्डा, गुमला समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में ठंड से बड़ी राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि मौसम विभाग ने अगले दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जतायी है. इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 2 दिसंबर की मौसम इसी तरह बना रहेगा. अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया. पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा. उसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री, डाल्टेनगंज में अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: झारखंड के चक्रधरपुर में ठंड बन रही कहर, पति-पत्नी की मौत, प्लास्टिक के नीचे गुजार रहे थे रातें

शीत लहरी की चपेट में 13 जिले

झारखंड के मध्य और पश्चिम भाग के कुल 13 जिलों में लगातार पारा गिर रहा है. इस कारण ये जिले फिलहाल शीतलहरी के चपेट में आ गये हैं. 13 जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार शामिल हैं. अभी सुबह में धुंध और दिन में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने का दौर लगातार चलता रहेगा. शाम होते ही तापमान में कमी आयेगी. 30 नवंबर (रविवार) को सुबह में कोहरा व दिन में बादल छाये रहेंगे, जबकि शाम में ठंड के साथ कुहासा गिरने की संभावना है. लेकिन अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

Also Read: दुमका स्टेशन पर रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 2 बोगी पटरी से उतरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola