Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से हैं भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची में सुबह से तीखी धूप है. हवा नहीं चलने के कारण उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार में कुछ ही देर में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में आज शुक्रवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. राजधानी रांची में सुबह से ही तीखी धूप है. इससे उमस है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिनों तक झारखंड में भारी बारिश के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से तीखी धूप है. हवा नहीं चलने के कारण उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार में कुछ ही देर में मेघ गर्जन होगा. इसके साथ ही बारिश की संभावना जतायी गयी है. इतना ही नहीं, इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Also Read: दुर्गा सोरेन की जयंती पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलन के लिए किये जायेंगे हमेशा याद

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में राजधानी रांची में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश की संभावना है. झारखंड के मध्य और उत्तर पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड में करमा पूजा के लिए बालू लाने गयीं 3 बच्चियां नहाने के दौरान डैम में डूबीं, तीनों की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा. 11 सितंबर की शाम से झारखंड के विभिन्न जिलों में इसका असर दिखेगा.

Also Read: मिशन 2024 के लिए मंथन शुरू, झारखंड के धनबाद पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

झारखंड के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग की ओर से जाहिर की गयी है.

Also Read: Tata Steel Trade Apprentice 2021 : टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा आज, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola