ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार, बसंत पंचमी पर कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 05 Feb 2022 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार, बसंत पंचमी पर कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: आज शनिवार को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. बारिश की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखड में एक बार फिर बारिश के आसार हैं. 10 फरवरी से राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर दो-तीन दिनों तक झारखंड में रह सकता है. आज शनिवार को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. बारिश की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

10 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 10 फरवरी को बारिश की संभावना जतायी है. इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि, 5 फरवरी से 9 फरवरी तक मौसम मुख्यत: साफ रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Weather News: झारखंड में सरस्वती पूजा की तैयारी के बीच झमाझम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पूजा पंडालों को नुकसान
गिरा अधिकतम तापमान

राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखा. राजधानी रांची सहित कई राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान गिर गया है. हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. गुरुवार की रात से ही बारिश शुरू हो गयी थी. चार बजे के बाद राजधानी रांची के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई. सबसे अधिक 80 मिमी बारिश राजमहल में हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लोहरदगा में बेमौसम बारिश से गिरा तापमान, ठंडी हवाओं से बढ़ी कनकनी
बारिश व ओलावृष्टि

रांची के अलावा हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ जिले में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज कहां होगी बारिश व ओलावृष्टि, कब से साफ होगा मौसम
10 फरवरी से एक बार फिर बारिश

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 फरवरी से राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर दो-तीन दिनों तक झारखंड में रह सकता है.

Also Read: School Reopen: झारखंड के स्कूलों में लौटी रौनक, ऑफलाइन क्लास में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर दिखी लापरवाही

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola