Live Updates

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई स्थानों पर गर्जन के साथ होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री

रांची का अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्थिर रहा. यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में आज 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का पारा गिरा

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 35.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, जिसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया. आज की तारीख में यही जमशेदपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान है.

डालटेनगंज का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा

डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गयी है. इसके साथ ही यहां का उच्चतम तापमान बढ़कर 34.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

झारखंड के कई स्थानों पर होगी बारिश

झारखंड के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जें की वर्षा होगी. वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है. 06 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई स्थानों पर गर्जन के साथ होगी बारिश

झारखंड में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

झारखंड में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. जिसके बाद रांची का मौसम सुहाना हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola