Jharkhand Weather Forecast LIVE:पाकुड़, दुमका व पलामू में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
पाकुड़, दुमका व पलामू में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी
रांची: पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, गढ़वा एवं पलामू जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
लोहरदगा में वज्रपात से 9 साल के बच्चे की मौत
लोहरदगा: पेशरार थाना क्षेत्र के रोरद में मंगलवार की दोपहर हुए वज्रपात में रोरद गांव निवासी लाल भगत के 9 वर्षीय पुत्र अंकित भगत की मौत हो गयी है. जानकारी अनुसार अंकित भगत दोपहर करीब 1बजे अपने घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर छापरटोली आम चुनने गया था. इसी दौरान अचानक आंधी तूफान के साथ वज्रपात ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो अंकित भगत बेहोश पड़ा था. घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने 9 वर्षीय अंकित भगत को मृत घोषित कर दिया.
राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, बदल गया है मौसम का मिजाज
मानसून प्रवेश करते ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची में आज झमाझम बारिश हो रही है. रांची में काले बादल घिर गए हैं. दिन में अंधेरा छा गया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में ऐसी स्थिति है.
झारखंड में हो रहा मानसून का विस्तार, आज करीब सभी जिलों में बारिश के आसार
मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड में मानसून का विस्तार होने लगा है. राज्य के लगभग सभी जिलों में आज बारिश के आसार हैं. कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है. ऐसे में लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल कोल्हान और पूर्वी राजधानी में भारी बारिश हो सकती है. 22 जून को राज्य के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है. वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती है.
रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
मौसम विभाग ने अभी-अभी बताया कि रांची, रामगढ़, धनबाद और देवघर जिले के कुछ भागों में भी अलगे एक से तीन घंटे में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

बोकारो मे भी बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग ने बोकारो जिले के कुछ भागों में भी अलगे एक से तीन घंटे में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए