Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
साहिबगंज और सिमडेगा में झूमकर बरसे बदरा
साहिबगंज और सिमडेगा पर मानसून मेहरबान है. झारखंड के सिर्फ यही दो जिले हैं, जहां जमकर बारिश हुई है. इन दोनों जिलों में मानसून के दौरान सामान्य से क्रमश: 1 और 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है. झारखंड के शेष 22 जिलों में सामान्य से कम नहीं, बहुत कम बारिश हुई है. साहिबगंज में अब तक 242.4 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सिमडेगा में 252.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे. हल्के दर्जे की वर्षा की भी बात कही गयी है. आज का रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
3 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में भारी वर्षा की संभावना
झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में 3 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. केंद्र की ओर से जो मौसम की चेतावनी जारी की गयी है, उसमें कहा गया है कि 3 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.
झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने झारखंड के आज के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड में आज कितना है तापमान

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश से सड़कों पर हुआ जलजमाव, लोग परेशान
मंडरो प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही भारी बारिश के कारण आसपास की सड़के एवं खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गये है. इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी अब पूरी तरह से खिल उठे हैं. किसानों का कहना है कि अब खेतों में पानी का जमाव हो रहा है. इस वजह से हम सभी किसान अपने-अपने खेतों में बिचड़ा डालकर बेहतर पैदावार कर सकते हैं. क्षेत्र में धान के बीजों से हरियाली ही हरियाली दिखायी पड़ेगी. बारिश के बाद पिंडरा पंचायत के किसान छक्कू मुर्मू द्वारा हल-बैल निकालकर खेतों में जुताई दिखे.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए