Jharkhand Weather: सावधान! कहीं आपकी होली का रंग न हो जाए बदरंग, 14 और 15 मार्च को यहां चलेगा हीट वेव

Updated:
विज्ञापन

Heat Wave In Jharkhand

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में होली के दौरान मौसम विभाग ने हीट वेव की संभावना जतायी है. इस दौरान कई जिलों के तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मार्च के महीने में ही तपती गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. स्थिति ये है कि अभी से ही हीट वेव चलना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने होली के दौरान भी कई जिलों में लू चलने की संभावना जतायी है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसलिए होली खेलने के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है. कहीं ऐसा न हो कि लू की चपेट में आने से आप बीमार हो जाएं और आपकी होली का रंग बदरंग हो जाए.

विज्ञापन

40 डिग्री के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान

रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 14 और 15 मार्च को होली वाले दिन कुछ जिलों में आधिकतम तपमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पलामू और गढ़वा के अलावा कोल्हान के भी कई इलाकों में हीट वेव चलने के आसार हैं. वहीं, 14 मार्च को राजधानी रांची का अधिकतम तपमान 36 डिग्री और न्यूनतम तपमान 21 डिग्री रहेगा. वहीं, 15 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तपमान 22 डिग्री रहेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

किन- किन जिलों में है हीट वेव की चेतावनी

14 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में हीट वेव चलेगा. वहीं, 15 और 16 मार्च को कोल्हान के अलावा पलामू और गढ़वा में भी लू की संभावना है.

कहां पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी

गोड्डा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तपमान 22 डिग्री

पाकुड़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तपमान 22 डिग्री रहेगा

पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तपमान 40 डिग्री, न्यूनतम तपमान 21 डिग्री

पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तपमान 40 डिग्री, न्यूनतम तपमान 21 डिग्री

सरायकेला खरसावां का अधिकतम तपमान 40 डिग्री और न्यूनतम तपमान 20 डिग्री रहेगा

झारखंड के मौसम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola