सावधान! झारखंड में अगले 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्व-पश्चिम ट्रफ के झारखंड के ऊपर से गुजरने के कारण 2 जुलाई तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लगातार चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गयी है.
Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़नेवाला है. 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. लगातार चार दिनों तक भयंकर बारिश का पूर्वानुमान है. तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है. सिनॉप्टिक सिस्टम के कारण ऐसे संकेत मिल रहे हैं. उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने के कारण ये मौसमी गतिविधियां होंगी. पूर्व-पश्चिम ट्रफ के झारखंड के ऊपर से गुजरने के कारण भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि इस दौरान सतर्क रहें. सावधान रहें.
आपके शहर में
रांची समेत पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड के पांच जिलों में 29 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इनमें खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बोकारो समेत 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में भर्ती शिबू सोरेन के लिए झारखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना, बेहतर स्वास्थ्य की कामना
सात जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड के सात जिलों में 30 जून को भयंकर बारिश हो सकती है. खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बहुत भारी बारिश हो सकती है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुमला समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
छह जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
1 जुलाई को झारखंड के छह जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. खूंटी समेत आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड के 10 जिलों में कहीं-कहीं पर 2 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इनमें रांची, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए