Jharkhand Weather: झारखंड में 8 दिसंबर तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा, तीन दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: कोहरे में सड़कों पर चलतीं गाड़ियां

Jharkhand Weather: झारखंड में मंगलवार की सुबह में कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे. आठ दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में अभी सुबह में कोहरा छाया रहेगा. आठ दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन दिसंबर (मंगलवार) की सुबह में भी कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद बादल छाए रह सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आसमान में छाए रहे बादल


झारखंड में तापमान में गिरावट से ठंड अपना असर दिखा रही है. सुबह-शाम लोग ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. दिनभर ठंड का अहसास हो रहा है. बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं. राजधानी रांची में भी बादलों का डेरा है. सुबह से बादल छाए हुए हैं. रांची और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार की सुबह में कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद बादल छाए रहेंगे.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?


झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस गोड्डा केवीके में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में दर्ज किया गया.

झारखंड के सभी जिलों का छह दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Also Read: अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर? झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार का विद्यार्थियों को तोहफा, गुरुजी क्रेडिट कार्ड में किया ये बड़ा बदलाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola