Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा, जानें ठंड से कब मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather

सुबह में छाया कोहरा

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहेगा. अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड का पारा लगातार घट बढ़ रहा है. हालांकि लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली है. लेकिन कोहरे से छुटकारा अभी भी लोगों को नहीं मिला है. मौसम विभाग की मानें तो कोल्हान और संताल समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. हालांकि फरवरी के पहले हफ्ते में ठंड से ठंड का प्रभाव धीरे धीरे कम होने लगेगा.

न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री गिरावट की संभावना है. वहीं सुबह में राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के उत्तरी-पूर्वी भाग में कहीं कहीं पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया. सबसे अधक उच्चतम तापमान सरायकेला में 32.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लोगों से सचेत रहने की अपील की है. अभिषेक आनंद ने कहा कि लगातार तापमान में उतार‐चढ़ाव सेआमलोगों को परेशानी हो सकती है. इससे खांसी, सर्दी, बुखार की समस्या हो सकती है. ऐसे में एहितयात बरतना जरूरी है. साथ ही लोगों से संयमित और संतुलित खान‐पान का सेवन करने की अपील की है.

किन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

जिन जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है उसमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, बोकारो, धनबाद जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिला शामिल है.

Also Read: पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से बदलेगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में घना कोहरे का येलो अलर्ट

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola