Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की विदाई के साथ इस तारीख से होने लगेगा गर्मी का अहसास, आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

सुबह में छाया कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. पांच फरवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. 15 फरवरी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में दो दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. फिलहाल सुबह में कोहरा और धुंध एवं दिन में आकाश में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. इससे मौसम में बदलाव संभव है. हालांकि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है. मंगलवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्मी का होने लगेगा अहसास


झारखंड में 15 फरवरी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा. सोमवार को सबसे कम तापमान गुमला का 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची के सोमवार के तापमान में रविवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गयी है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री की गिरावट आयी. वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी.

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–27.7–13.6
जमशेदपुर–31.5–16.2
मेदिनीनगर–30.8–12.7
बोकारो–30.5–12.5
चाईबासा–33.0–16.6
सरायकेला–34.2–17.0
गुमला–28.4–9.8
गढ़वा–30.6–11.3
गोड्डा–28.7–17.2

झारखंड के सभी जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: World Book Fair 2025: नई दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में ‘महाजनी जुल्म विरोधी जनांदोलन’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola