अंतिम संस्कार से पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया राजकीय सम्मान, देखें अंतिम क्षण के PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को लोयला ग्राउंड में राजकीय सम्मान दिया गया. इससे पहले उनके लिए मिसा सभा का आयोजन किया. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी. सीएम ने भी यहां आकर कार्डिनल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

विज्ञापन
undefined

अंतिम संस्कार से पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को लोयला ग्राउंड लाया गया, जहां मिसा सभा का आयोजन किया गया. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित संत मारिया कैथेड्रल में अंतिम संस्कार प्रक्रिया चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

लोयला ग्राउंड में आयोजित मिसा सभा में विभिन्न राज्यों से 25 से 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किये गए वेटेकन एंबेसी के सदस्य शामिल हुए.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

undefined

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी. सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की और नेहा तिर्की भी मिसा सभा में शामिल हुए.

undefined

बता दें कि आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को मांडर के फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर लाया गया.

undefined

अंतिम संस्कार से पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को राजकीय सम्मान भी दिया गया.

undefined

बता दें कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से निर्णय लिया गया था कि अंतिम संस्कार से पहले कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी.

Also Read: झारखंड: राजकीय सम्मान के साथ कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की आज अंतिम विदाई, 33 km लंबी बनी थी मानव शृंखला
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola