New Years Day Weather: नए साल के पहले दिन ठंड से ठिठुरा झारखंड, 5 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

New Years Day Weather: झारखंड में 5 जनवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज.
New Years Day Weather Jharkhand: झारखंड में साल के पहले दिन पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने खूब सितम ढाया. सुबह-सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी.
New Years Day Weather: न्यू ईयर के पहले दिन झारखंड में ठंड ने ठिठुराना शुरू कर दिया. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई और लोग ठिठुरने लगे. राजधानी रांची का तापमान एक दिन में करीब 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास था, जो मंगलवार को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया. अगले 2-3 दि��� तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है. पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि नये साल में राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4 जनवरी तक साफ रहेगा झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 4 जनवरी तक झारखंड में मौसम साफ रहेगा. सुबह में धुंध तथा कोहरा छाया रह सकता है. 5 जनवरी 2025 से मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं. आंशिक बादल का असर तापमान पर दिख सकता है. बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर जा सकता है.
इसे भी पढ़ें
1 जनवरी 2025 को रांची, बोकारो, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?
झारखंड के कोंकादासा गांव में आखिर कब उगेगा विकास का सूरज?
खरसावां गोलीकांड : 77 साल बाद भी शहीदों की संख्या अबूझ पहेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










