1 जनवरी 2025 को रांची, बोकारो, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?
आज 1 जनवरी 2025 को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत.
LPG Cylinder Price in Jharkhand Today 1 January 2025: झारखंड में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग जिलों में अलग-अलग हैं. आपके जिले में आज 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको कितना चुकाना होगा, यहां जान लें.
LPG Cylinder Price in Jharkhand Today: आज 1 जनवरी 2025 है. महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय की जातीं हैं. आज सुबह झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगर आप जानना चाहते हैं, तो बता दें कि आज 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को 860.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे. यही सिलेंडर अगर कोई उपभोक्ता जमशेदपुर में लेता है, तो उसे 842.50 रुपए ही देने होंगे. पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में सिलेंडर का मूल्य 843.50 रुपए है. हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को झारखंड में सबसे अधिक 862 रुपए देने पड़ते हैं. चतरा में 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए में एक सिलेंडर मिल रहा है. झारखंड के 17 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है.
आपके शहर में
झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है?
| जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| रांची | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
कच्चे तेल के महंगा होने का असर घरेलू गैस की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर भी महंगे हो जाते हैं. वहीं, कच्चे तेल के सस्ता होने पर इसकी कीमतों में कमी भी आती है.
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. भारत सरकार झारखंड के गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रही है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर करती है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड के कोंकादासा गांव में आखिर कब उगेगा विकास का सूरज?
खरसावां गोलीकांड : 77 साल बाद भी शहीदों की संख्या अबूझ पहेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए