Live Updates

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 28 जुलाई तक बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

झारखंड में 28 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्नुमान के मुताबिक झारखंड में 25 से 28 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है. इससे बारिश की कमी थोड़ी दूर हो सकती है. अब तक राज्य में करीब 236 मिमी के आसपास बारिश हुई है. यह सामान्य से करीब 46 फीसदी कम है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद यह कमी दूर हो जायेगी.

महिलाओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर की अच्छी बारिश की कामना

खूंटी के लरता गांव में सोमवार को गांव की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की गयी. महिलाओं ने गांव के तालाब से जल लेकर भोलेनाथ मंदिर की परिक्रमा की और जलाभिषेक किये. इस दौरान गांव में अच्छी बारिश और अच्छी खेती की कामना की गयी. श्राद्ध जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है. जिस गांव में महिलाओं का संवर्धन होता है, वह गांव भी प्रफुल्लित होता है. उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है. मौके पर मुखिया संगीता देवी कच्छप, हिमाद्री देवी, निराशा देवी, स्मृति देवी, संगीता उराइंन आदि उपस्थित थे.

खूंटी में औसत से कम बारिश, सूखे का मंडराया खतरा

खूंटी जिले में औसत से काफी कम बारिश होने से किसानों में निराशा है. जुलाई माह में औसतन 334 मिमी बारिश होती है. माह का अंतिम एक सप्ताह बचा हुआ है. अब तक औसत बारिश महज 91.2 मिमी ही हो सकी है. कम बारिश होने के कारण जिले में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण खेतों में नमी तो आयी है, लेकिन धान की रोपाई के लायक अभी बारिश नहीं हुई है. किसानों के अनुसार कहीं-कहीं निचले खेतों में रोपाई हो रही है, लेकिन अन्य स्थानों पर किसान किसी तरह रोपाई करने का प्रयास कर रहे हैं. खूंटी प्रखंड में अब तक 178 मिमी, मुरहू में 97.4 मिमी, कर्रा में 40.6 मिमी, तोरपा में 56.6 मिमी, रनिया में 45 मिमी और अड़की में 129.6 मिमी बारिश हुई है.

जमशेदपुर में हुई दो एमएम की बारिश

जमशेदपुर में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कुल दो एमएम बारिश हुई. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था. न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. हवा में आद्रता की अधिकतम मात्रा 87 प्रतिशत रही. न्यूनतम मात्रा 77 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले एक सप्ताह तक हर दिन रुक-रुक हल्की बारिश होगी.

28 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर है. इसके 28 जुलाई से फिर जोर पकड़ने की उम्मीद है. मंगलवार को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके निम्न दबाव में बदलने की संभावना है. इससे 28 जुलाई से फिर मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है. मानसून टर्फ झारखंड के दक्षिणी की ओर से गुजर रहा है. यह ओडिशा के आसपास शिफ्ट है.

डालटेनगंज में अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम में मामूली गिरावट

डालटेनगंज में अधिकतम तापमान में आज वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आयी. अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है. वहीं. न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola