सुभाष मुंडा मर्डर : तस्वीरों में देखें कैसा रहा आदिवासी संगठनों के रांची बंद का असर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी में वामपंथी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने बंद बुलाया और वामदलों ने इसका समर्थन किया. हटिया विधानसभा क्षेत्र में बंद असरदार रहा. लोगों ने टायर जलाकर रोड को जाम कर दिया. देखें तस्वीरें.

विज्ञापन
undefined

हटिया विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के टिकट पर वर्ष 2019 में चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की उनके ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी गयी. सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार (27 जुलाई) को रांची बंद बुलाया गया है. सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा. आदिवासी संगठनों ने सुभाष मुंडा के शव के साथ रोड को जाम कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बंद का सबसे ज्यादा असर हटिया विधानसभा क्षेत्र के नगड़ी इलाके में देखा जा रहा है. सुभाष मुंडा के समर्थकों और आदिवासी संगठनों ने सड़क पर टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर दिया. वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया गया. वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं.

undefined

हटिया विधानसभा के उभरते और युवा वामपंथी नेता की हत्या से लोगों का आक्रोश भड़क उठा है. बुधवार की रात को भी स्थानीय लोगों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली में जमकर उत्पात मचाया था. शराब दुकान को आग लगा दी थी. पुलिस पर भी हमला कर दिया था. यहां तक कि सिटी एसपी को दौड़ा दिया. उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की.

undefined

बंद में महिला और बच्चों की भी भागीदारी देखी गयी. जहां-तहां महिलाएं सड़क पर बैठ गयीं और सड़क मार्ग पर गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया. इसकी वजह से दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आदिवासी संगठन के लोग आज रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन की भी तैयारी कर रहे हैं.

undefined

दलादली के पास लोग सड़क पर बैठ गये. तो दूसरी ओर, लाठी-डंडों के साथ बंद समर्थकों ने दुकानों को बंद करवाया. सड़क पर बांस और लकड़ियां रखकर रोड ब्लॉक कर दिया. बड़ों के साथ बच्चों को भी डंडों के साथ सड़क पर देखा गया.

undefined

आदिवासी संगठनों की मांग है कि सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये. बता दें कि सुभाष मुंडा बुधवार की रात अपने ऑफिस में बैठे थे. तभी उनके कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने उन्हें 7 गोली मारी. आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने नगड़ी थाना क्षेत्र में देर रात तक जमकर तांडव मचाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola