Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन जी नींद से जागिए! बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को क्यों दे डाली ऐसी नसीहत?
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Jan 2025 7:20 PM
Babulal Marandi
Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर विधवा पेंशन बंद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को माताओं-बहनों की मजबूरी का मजाक न बनाने की सलाह दे डाली है.
रांची : बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार और हेमंत सोरेन पर एक बार फिर करारा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री को माताओं बहनों का मजाक न बनाने की सलाह दी है. दरअसल बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने विधवा पेंशन बंद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हेमंत सोरेन जी नींद से जागिए और माताओं-बहनों की मजबूरी का मजाक बनाना बंद कीजिए.
बाबूलाल मरांडी बोले- माताओं-बहनों की स्थिति खराब
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमारी विधवा माताओं-बहनों की स्थिति आज बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि इस सरकार में उन्हें भारी संकट और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि विधना पेंशन पिछले 5-6 महीनों से बंद है. यह उनकी जिंदगी का एकमात्र सहारा था उसे इस सरकार ने बंद कर दिया.
विधवा पेंशन का पैसा- मंईयां सम्मान योजना के लिए किया ट्रांसफर : बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने अपने आगे की पोस्ट में लिखते हैं कि ”महिलाएं कह रही हैं, सरकार ने विधवा पेंशन फंड का पैसा “मंईयां सम्मान योजना” के लिए ट्रांसफर कर दिया है. जिससे उनकी पेंशन रुक गई है. बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने लिखा कि पेंशन बंद होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गईं हैं. कई महिलाएं भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं. लेकिन इसके बाद भी हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नजरअंदाज करके उनकी स्थिति का मज़ाक बना रही है.
झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विधवा पेंशन तत्काल बहाल हो : बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है. सरकार को यह समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है. इसलिए हेमंत सोरेन जी आप तत्काल विधवा पेंशन को बहाल कीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










