Jharkhand Politics: JMM का बाबूलाल मरांडी पर पलटवार, कहा- पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढ लो, फिर बात करना भाई
Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Jan 2025 4:39 PM
झामुमो और बाबूलाल मरांडी
Jharkhand Politics: झामुमो ने बाबूलाल मरांडी के सम्मान के नाम पर सुरक्षा से खिलवाड़ पर हो रहा वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढने की सलाह दे डाली है.
रांची : झामुमो ने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढने की सलाह दे डाली है. दरअसल झामुमो साहिबगंज ने एक अखबार का कतरन शेयर करते हुए कहा कि आपको अभी तक समझ नही आ रहा कि झारखंड की जनता ने आपको सिरे से नकार दिया है. फिर भी आप ले देकर कूटनीति वाली राजनीति कर रहे हैं. यह अबुआ सरकार जो कहती है वो करती है. पहले अपने पार्टी का नेता प्रतिपक्ष ढूंढ लो. फिर बात करना भाई.
बाबूलाल मरांडी ने कहा था- सम्मान के नाम पर हो रहा सुरक्षा से खिलवाड़
दरअसल कल बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि राज्य में सम्मान के नाम पर सुरक्षा से खिलावाड़ हो रहा है. झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली. राज्य में जिस प्रकार से हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है.
बाबूलाल मरांडी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाबूलाल मरांडी ने जतायी थी ये अशंका
बाबूलाल मरांडी ने लिखा था कि एक मईयां सम्मान योजना में पीठ थपथपाने केलिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है. मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा पहले से ही कमजोर है. इसे और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं, यह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है. उन्होंने अशंका जतायी थी कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाए.
झामुमो प्रवक्ता तनुज खत्री ने भी बीजेपी पर कसा तंज
झामुंमो साहिबगंज के अलावा पार्टी प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने भी अब तक नेता प्रतिपक्ष न बनाने को लेकर हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी झारखंड में अपना विधानसभा का नेता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बनाएगी. अहंकार कहां से कहां ले जाता है. इसलिए अहंकार नहीं पालना है दोस्त, चाहे आप कोई भी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










