एनोस एक्का फिर बने झापा के अध्यक्ष, पार्टी 81 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Updated:
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विस सीटों पर दमखम के साथ लड़ेंगे. नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष व प्रधान महासचिव ने 10 नेताओं, बुद्धिजीवियों व सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया.

विज्ञापन

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को पुन: झारखंड पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार भगत को प्रधान महासचिव चुना गया है. यह चुनाव कार्निवाल बैंक्वेट हॉल, डिबडीह में आयोजित झारखंड पार्टी के दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन के समापन दिवस पर हुआ. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी का विस्तार पूरे राज्य में किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विस सीटों पर दमखम के साथ लड़ेंगे. नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष व प्रधान महासचिव ने 10 नेताओं, बुद्धिजीवियों व सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया. चयनित कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद को पार्टी कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है.

झापा की कार्यकारिणी में चित्रसेन सिंकु, किरण आइंद व रिजवान अहमद भी कार्यकारी अध्यक्ष, ऐनुल हक अंसारी, अर्पणा हंस व ओम प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष, उमेश कुमार पांडेय व ललित समद महासचिव, अंशु लकड़ा, आनंद पॉल तिर्की, महेंद्र जामुदा व संतोष महतो सचिव सह प्रवक्ता, कुमार कामेश प्रवक्ता, रोज प्रतिमा सोरेंग, अतीश कुमार सिंह, लियोनार्ड खलखो व शेखावत अंसारी संगठन सचिव समेत कई कार्यकािरणी सदस्य भी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola