Live Updates

Jharkhand Panchayat Chunav Live: साहिबगंज में 73 फीसदी से अधिक हुई वोटिंग, अब सबकी निगाहें काउंटिंग पर

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav First Phase Live Updates: झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1,127 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण वोटिंग संपन्न हुई. इस दौरान करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई.

विज्ञापन

साहिबगंज के तीन प्रखंड में कुल 73.60 फीसदी हुआ मतदान

साहिबगंज (नवीन कुमार) : झारखंड पंचातय चुनाव के पहले चरण में संताल परगना के साहिबगंज जिले में 73.60 फीसदी मतदान हुआ. जिले के तीन प्रखंड बोरियो, बरहरवा एवं पतना के 668 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी को धन्यवाद दिया. डीसी श्री यादव ने बताया कि बरहरवा प्रखंड के 143, बोरियो के 20 एवं पतना से 41 ऐसे बूथ हैं जहां 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. वहीं, बरहरवा प्रखंड के 26 ऐसे बूथ भी रहे जहां 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. इसके अलावा सभी जगहों पर करीब 40 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. बोरियो प्रखंड के लिए पॉलटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज और बरहरवा एवं पतना प्रखंड के लिए मॉडल डिग्री कॉलेज मुंडलि, राजमहल को स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है. जहां सीलबंद मतपेटी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा जिला आर्म्स फोर्स के जिम्मे में है. वहीं, सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम एवं पूरा कैम्प्स है. डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. अब सबकी निगाहें 17 मई को होने वाले काउंटिंग पर टिकी है.

प्रखंडवार वोटिंग की स्थित प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में) बोरियो : 66.84 बरहरवा : 78.83 पतना : 75.14

सिमडेगा के चार प्रखंड में 63.37 फीसदी पड़े वोट

सिमडेगा (रविकांत साहू ) : झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में सिमडेगा जिला के चार प्रखंड में वोट पड़े. जिले के इन प्रखंडों में कुल 63.37 फीसदी वोटिंग हुई. पहले चरण के चुनाव के तहत ग्राम पंचायत के सदस्य के लिए कुरडेग प्रखंड में 37, केरसई प्रखंड में 57, बोलबा प्रखंड में 31 एवं पाकरटांड़ा प्रखंड में 46 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब 17 मई को मतगणना के दिन होगा. इधर, शनिवार को मतदान के दिन महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया.

प्रखंडवार वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग (प्रतिशत में) पाकरटांड़ : 66.82 कुरडेग : 62.51 केरसई : 61.65 बोलबा : 63.04

धनबाद के तीन प्रखंड में 73.62 फीसदी वोटिंग

धनबाद (संजीव झा) : झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 73.62 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा पूर्वी टुंडी प्रखंड में 75.48 प्रतिशत वोट पड़े. गांव की सरकार चुनने को लेकर लोगों का काफी उत्साह देखाा गया. वहीं, कहीं से हिंसक झड़प की सूचना नहीं. तीनों प्रखंडों के 641 मतदान केंद्रों पर 1568 प्रत्याशियों का किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गया. जिले के नक्सल प्रभावित टुंडी, पूर्वी टुंडी एवं तोपचांची प्रखंडों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. लगभग सात वर्ष बाद हो रहे पंचयात चुनाव में गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों में उत्साह दिखा. भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी तादात में लोग वोट डालने निकले. सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गयी थी. दिन चढ़ने व पारा बढ़ने के बाद भीड़ कम होने लगी. लेकिन, कई बूथों पर हर समय 50-60 मतदाता कतार में लगे हुए थे.

धनबाद में जिले में हुआ 73.65 प्रतिशत मतदान

धनबाद (संजीव झा) : झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण में धनबाद जिले के तीन प्रखंड में 73.65 फीसदी वोटिंग हुई.

प्रखंडवार वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में) तोपचांची : 72.33 टुंडी : 73.15 पूर्वी टुंडी : 75.48

गिरिडीह जिले में 72.46 प्रतिशत मतदान

गिरिडीह (राकेश सिन्हा) : झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गिरिडीह जिले के तीन प्रखंड में कुल 72.46 फीसदी वोटिंग हुई.

प्रखंडवार वोटिंग की स्थिति प्रखंड : वोटिंग (फीसदी में) गिरिडीह : 73.86 गांडेय : 72.41 जमुआ : 71.54

लोहरदगा में संपन्न हुआ पहले चरण का चुनाव

लोहरदगा (गोपी कृष्णन) : लोहरदगा जिला में पंचायत चुनाव का पहल प्रथम चरण में किस्को एवं पेशरार में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल मे चुनाव संपन्न हुआ. किस्को में 63.78 प्रतिशत तथा पेशरार में 57.45 प्रतिशत मतदान हुआ. लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. लोगों ने बेखौफ होकर वोट डाला. हांलाकि, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. डीसी डाॅ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार खुद बाइक से क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. नक्सलियों का डर कहीं नजर नहीं आया. लोगों ने भी कहा अब क्षेत्र की तस्वीर बदलनी चाहिए. मतदान कर्मी भी खुश नजर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola