ePaper

कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाइओवर जुड़ने के बाद ऐसी होगी रांची की तस्वीर, देखें तैयार डिजाइन

Updated at : 19 May 2023 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाइओवर जुड़ने के बाद ऐसी होगी रांची की तस्वीर, देखें तैयार डिजाइन

कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए पुरजोर कोशिश हो रही है. दोनों फ्लाइओवर को आपस में जोड़ा जाएगा. इसके लिए झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है. इसी डिजाइन के अनुरूप डीपीआर तैयार कराया जायेगा. इस तरह के निर्माण से रांची की तस्वीर बदल जाएगी.

विज्ञापन
undefined

सिरमटोली और कांटाटोली फ्लाइओवर को आपस में जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है. इसी डिजाइन के अनुरूप अब डीपीआर तैयार कराया जायेगा. यह फ्लाइओवर पटेल चौक से शुरू होगा.

undefined

पथ निर्माण विभाग अंडरपास बनाने और दोनों फ्लाइओवर को जोड़ने की योजना पर मंथन कर रहा था. अंत में यह तय हुआ कि फ्लाइओवर को आपस में जोड़ दिया जाये तथा सिरमटोली चौक के पास ही वाहनों के चढ़ने और उतरने की व्यवस्था हो, जिससे जाम की समस्या नहीं होगी.

undefined

फ्लाइओवर के बनने के बाद रांची का नजारा कुछ ऐसा दिखेगा. रांचीवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है.

undefined

सिरमटोली चौक के पास फ्लाइओवर से उतरने और चढ़ने दोनों के लिए रैंप तैयार किया जायेगा.

undefined

फ्लाइओवर का एक रैंप रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरा रैंप क्लब रोड की ओर जायेगा. राहगीर फ्लाइओवर से उतर कर इन मार्गों की ओर जा सकेंगे.

undefined

वहीं, इन मार्गों से आने वाले वाहन भी फ्लाइओवर पर चढ़ सकेंगे. हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाइओवर की स्थिति देखी थी. इसके बाद उन्होंने सिरमटोली के पास भविष्य में लगने वाले जाम से अधिकारियों को अवगत कराया था. उन्होंने कहा कि दोनों फ्लाइओवर का निर्माण अभी हो रहा है. ऐसे में आगे चल कर जाम न हो, इसकी पूरी व्यवस्था कर लें.

undefined

अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सिरमटोली चौक के पास भू-अर्जन की जरूरत होगी. कितनी जमीन लेनी है, इसका सर्वे करा लिया गया है. अब भू-अर्जन की दिशा में भी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही योजना को स्वीकृति देने की कार्रवाई होगी.

undefined

वर्ष 2016 में कांटाटोली फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की गयी थी. मई 2018 में भू-अर्जन का काम पूरा कर जून 2018 में क्लियरेंस के बाद काम शुरू किया गया. फ्लाइओवर को जून 2020 तक पूरा करना था. लेकिन, वर्ष 2022 तक यह काम पूरा नहीं हुआ है. इस बीच फ्लाइओवर की लंबाई 2400 मीटर करते हुए कोकर शांति नगर-कांटाटोली चौक होते हुए योगदा सत्संग आश्रम तक बनाने का निर्णय लिया गया.

undefined

शांति नगर से कांटाटोली चौक तक दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही ड्रेन और कलवर्ट का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

undefined

कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए पुरजोर कोशिश हो रही है. उम्मीद है कि अगले एक से डेढ़ साल में इन तीनों प्रोजेक्ट को पूरा कर सरकार के हवाले कर दिया जायेगा.

undefined

वर्ष 2016 में कांटाटोली फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की गयी थी. मई 2018 में भू-अर्जन का काम पूरा कर जून 2018 में क्लियरेंस के बाद काम शुरू किया गया. फ्लाइओवर को जून 2020 तक पूरा करना था. लेकिन, वर्ष 2022 तक यह काम पूरा नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola