Ram Navami: राम दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना की, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के तपोवन मंदिर में पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी एकता, सौहार्द और वर्षों की परंपरा तथा संस्कृति को समृद्ध बनाता है.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

आपके शहर में

विज्ञापन

Ram Navami: रामनवमी के पावन मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. रांची के तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चन करने पहुंचे सीएम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं. रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है. साथ ही कहा कि अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है. इस मौके पर उन्होंने प्रभु श्री राम के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया.

undefined

तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी. इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे. तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किये जा रहे हैं. जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

undefined

ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है. इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है.

Also Read: Ram Navami: जय श्री राम के जयकारे से गूंजा पलामू, शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोहा
undefined

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola