Ram Navami: जय श्री राम के जयकारे से गूंजा पलामू, शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोहा

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी की धूम पलामू में देखी गयी. विभिन्न संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गयी. वहीं, हथियारों के साथ युवकों ने करतब भी दिखाये. इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी भी दिखी.

विज्ञापन
undefined

रामनवमी जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी : मर्यादा पुरुषाेत्तम जय श्री राम और वीर हनुमान के जयघोष के साथ पलामू में रामनवमी की धूम देखी गयी. गुरुवार को दोपहर बाद रामनवमी जुलूस में विभिन्न झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी है. वहीं, कई अखाड़ों के लोग अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब करते दिखे. रामनवमी जुलूस को देखने लोगों की भी काफी भीड़ उमड़ी.

undefined

मेदिनीनगर के रामनवमी जुलूस में महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया. सभी शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गयी. पुलिस भी मौके पर मौजूद रही.

undefined

रामनवमी जुलूस में छऊ नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा. छऊ नृत्य के कलाकारों ने नृत्य पेश कर लोगों का मन मोहा.

undefined

राधा-कृष्ण के वेश में नृत्य करते कलाकार भी जुलूस में शामिल हुए. इनके नृत्य को देखने भी लोगों की भीड़ उमड़ी.

undefined

भारत सेवक संघ की झांकी भी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा.

undefined

श्री महावीर किशोर दल की झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता को दिखाया गया.

undefined

पलामू के नावाटोली स्थित संस्कर क्लब की झांकी. झांकियों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी.

undefined

श्री महावीर युवा मंडल की झांकी में गोवर्द्धन पर्वत का प्रारुप दिखाया गया.

undefined

मेदिनीनगर में रामनवमी के जुलुश में न्यू सुरभी क्लब की झांकी

undefined

मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस में समाज कल्याण समिति की निकाली गयी झांकी.

undefined

हनुमान नगर के न्यू यंग क्लब की ओर से निकाली गयी झांकी में भगवान श्री राम को शिवलिंग पर जलार्पण करते दिखाया गया.

undefined

सांस्कृतिक क्लब की झांकी में वीर हनुमान की आदमकद प्रतिमा को दिखाय गया.

undefined

ओम शांति क्लब की आकर्षक झांकी निकाली गयी.

undefined

नवयुवक क्लब की झांकी में शेर पर सवार भगवान श्री राम को दिखाया गया.

undefined

रामनवमी जुलूस में तलवारबाजी का करतब दिखाकर युवक ने लोगों का मन मोहा.

undefined

उपकार संघ की झांकी में मंदिर के प्रारूप को दिखाया गया.

undefined

रामनवमी के जुलूस में वीर भगत क्लब की झांकी में भगवान गणेश को दिखाया गया.

undefined

मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस को लेकर विभिन्न संगठनों ने भंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और शर्बत का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola