झारखंड : 2 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिर चेहरा छिपाकर रांची कोर्ट पहुंचीं ‘गदर’ की एक्ट्रेस अमीषा पटेल

Updated:
विज्ञापन

अमीषा पटेल की पेशी के मद्देनजर रांची सिविल कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. अमीषा पटेल को मध्यस्थता का मौका मिला है, लेकिन उनकी वकील का कहना है कि ‘कहो न प्यार है’ और ‘गदर’ फेम एक्ट्रेस ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

Ameesha Patel in Ranchi: झारखंड के एक फिल्म प्रोड्यूसर से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनत्री अमीषा पटेल एक बार फिर रांची की अदालत में हाजिर हुईं. कोर्ट के निर्देश पर रांची पहुंचीं अमीषा पटेल ने एक बार फिर दुपट्टे से अपना पूरा चेहरा ढक रखा था. उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं की. अमीषा पटेल की पेशी के मद्देनजर रांची सिविल कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. उन्होंने पिछली बार शिकायत की थी कि सुरक्षा न होने की वजह से उन्हें परेशानी हुई थी. अमीषा पटेल को मध्यस्थता का मौका मिला है, लेकिन उनकी वकील का कहना है कि ‘कहो न प्यार है’ और ‘गदर’ फेम एक्ट्रेस ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हैं. वह समझौता नहीं करेंगी. हालांकि, अमीषा ने कोर्ट में जज के सामने कहा था कि वह मीडिएशन के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके साथ उनके वकील भी रहेंगे. रांची कोर्ट में और क्या-क्या हुआ, पूरा वीडियो यहां देखें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola