ओलावृष्टि से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति देगी सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जारी किया आदेश

इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश भेजा है कि मंगलवार तक क्षतिपूर्ति का प्रारंभिक आकलन करा लें. इसका विस्तृत आकलन बाद में कराया जायेगा.
Jharkhand News, Ranchi News रांची : राज्य सरकार ने तय किया है कि जिन किसानों की फसल को पिछले दिनों ओलावृष्टि से नुकसान हुअा है, उनको सरकार क्षतिपूर्ति देगी. सरकार ने इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.
इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश भेजा है कि मंगलवार तक क्षतिपूर्ति का प्रारंभिक आकलन करा लें. इसका विस्तृत आकलन बाद में कराया जायेगा.
आपदा प्रबंधन विभाग प्राथमिक आकलन के आधार पर क्षतिपूर्ति के लिए दावा की गयी राशि का भुगतान तुरंत करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




