Jharkhand News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग बिहार से अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक की गिरफ्तारी नवादा जिले से हुई है, जबकि दूसरे आरोपी को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है. वन प्लस मोबाइल स्टोर का रांची में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.99 लाख रुपये ठगी किये जाने के मामले में बिहार के नालंदा और नावादा से रांची साइबर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक की गिरफ्तारी नवादा जिले से हुई है, जबकि दूसरे आरोपी को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी रांची साइबर थाना की प्रभारी सह डीएसपी नेहा बाला ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत पटेल नगर निवासी दीपक कुमार (32 वर्ष) और नालंदा के दीपनगर थाना अंतर्गत कारगिल चौक से विकास गिरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इनके पास से वारदात में उपयोग किया गया दो मोबाइल, एक एटीएम, चार सिम और एक पासबुक बरामद किया गया है.

Also Read: Christmas 2021: क्रिसमस के रंग में रंगे हैं मसीही विश्वासी, फादर लिनुस पिंगल एक्का ने दिया ये संदेश

रांची साइबर थाना की प्रभारी सह डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि रांची के चर्च रोड, विक्रांत चौक संतुष्टि अपार्टमेंट निवासी शहनाज मल्लिक ने 10 दिसंबर 2021 को वन प्लस मोबाइल स्टोर का फ्रेंचाइजी रांची में दिलाने के नाम पर 2.99 लाख रुपये ठगी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Also Read: Christmas 2021: जीइएल चर्च में हुई विशेष प्रार्थना, बिशप जोसेफ संगा ने प्रभु यीशु के आगमन का सुनाया सुसमाचार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन