झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 9 नगर निगमों में 30 लाख से अधिक वोटर, 2940 पोलिंग बूथ, 607 हाई सेंसिटिव


Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 2026 नगर निकाय चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है. पूरे राज्य में 9 नगर निगम हैं, जहां 23 फरवरी को वोटिंग होगी और 27 फरवरी को काउंटिंग की जाएगी.
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए 9 नगर निगमों में मतदान की तैयारियों का पूरा विवरण जारी कर दिया है. राज्य के विभिन्न जिलों में इन नगर निगमों में कुल 357 वार्ड हैं, जहां वार्ड पार्षदों और मेयर कर चुनाव होने वाला है. इन 9 नगर निगमों में इस बार कुल 2,940 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे सभी मतदाता आसानी से अपने मतदान का अधिकार प्रयोग कर सकें. कुल मतदाताओं की संख्या 3,061,221 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,567,286 महिला मतदाता 1,493,806 और तीसरे लिंग वाले मतदाता 129 शामिल हैं. आयोग ने कहा है कि सभी मतदाता EPIC (मतदाता पहचान पत्र) या अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों के माध्यम से मतदान केंद्र पर मतदान कर सकते हैं. 23 को मतदान की तारीख है और 27 को नतीजे आ जाएंगे.
मेयर और वार्ड पार्षद के लिए होगी वोटिंग
इस बार नगर निगम का चुनाव पूरी तरह गैर-दलीय आधार पर होगा. मेयर और वार्ड पार्षद के लिए वोटिंग होगी, जबकि डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग नहीं होगी. नगर निगमवार मतदाता और मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है: मेदिनीनगर में 35 वार्ड और 132 मतदान केंद्र, हजारीबाग में 36 वार्ड और 160 मतदान केंद्र, गिरिडीह में 36 वार्ड और 137 मतदान केंद्र, देवघर में 36 वार्ड और 172 मतदान केंद्र, धनबाद में 55 वार्ड और 974 मतदान केंद्र, चास में 35 वार्ड और 130 मतदान केंद्र, रांची में 53 वार्ड और 909 मतदान केंद्र, आदित्यपुर में 35 वार्ड और 136 मतदान केंद्र, इसके साथ ही मानगो में 36 वार्ड और 190 मतदान केंद्र हैं.
कहां कितने वोटर और पोलिंग बूथ
| क्र० सं० | नगर निगम का नाम | वार्डों की सं० | बूथों की संख्या | पुरुष वोटर | महिला वोटर | थर्ड जेंडर | कुल मतदाता |
| 1 | मेदिनीनगर नगर निगम | 35 | 132 | 65,827 | 63,206 | 1 | 1,29,034 |
| 2 | हजारीबाग नगर निगम | 36 | 160 | 90,042 | 87,394 | 1 | 1,77,437 |
| 3 | गिरिडीह नगर निगम | 36 | 137 | 75,266 | 75,725 | 1 | 1,50,992 |
| 4 | देवघर नगर निगम | 36 | 172 | 92,712 | 86,559 | 7 | 1,79,278 |
| 5 | धनबाद नगर निगम | 55 | 974 | 4,71,279 | 4,26,624 | 33 | 8,97,936 |
| 6 | चास नगर निगम | 35 | 130 | 83,106 | 78,950 | 17 | 1,62,073 |
| 7 | रांची नगर निगम | 53 | 909 | 5,18,762 | 5,08,973 | 56 | 10,27,791 |
| 8 | आदित्यपुर नगर निगम | 35 | 136 | 70,839 | 69,049 | 1 | 1,39,889 |
| 9 | मानगो नगर निगम | 36 | 190 | 99,453 | 97,326 | 12 | 1,96,791 |
| कुल | 357 | 2,940 | 1,567,286 | 1,493,806 | 129 | 3,061,221 |
अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या
| क्र० सं० | नगरपालिका का नाम | वार्डों की संख्या | बूथों की संख्या | भवनों की संख्या | सामान्य (केंद्र/भवन) | संवेदनशील (केंद्र/भवन) | अतिसंवेदनशील (केंद्र/भवन) |
| 1 | मेदिनीनगर नगर निगम | 35 | 132 | 82 | 14 / 11 | 105 / 63 | 13 / 8 |
| 2 | हजारीबाग नगर निगम | 36 | 160 | 77 | 1 / 1 | 105 / 51 | 54 / 25 |
| 3 | गिरिडीह नगर निगम | 36 | 137 | 79 | 0 / 0 | 41 / 24 | 96 / 55 |
| 4 | देवघर नगर निगम | 36 | 172 | 90 | 0 / 0 | 166 / 87 | 6 / 3 |
| 5 | धनबाद नगर निगम | 55 | 974 | 471 | 158 / 77 | 647 / 324 | 169 / 70 |
| 6 | चास नगर निगम | 35 | 130 | 54 | 29 / 12 | 39 / 17 | 62 / 25 |
| 7 | राँची नगर निगम | 53 | 909 | 262 | 271 / 84 | 510 / 138 | 128 / 40 |
| 8 | आदित्यपुर नगर निगम | 35 | 136 | 60 | 4 / 3 | 67 / 32 | 65 / 25 |
| 9 | मानगो नगर निगम | 36 | 190 | 68 | 71 / 30 | 105 / 32 | 14 / 6 |
निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा बलों, दिव्यांग रैम्प, शौचालय, पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मतदाता सूची का निर्माण भी पहले से किया जा चुका है और अंतिम सूची के आधार पर मतदान होगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाएगा. मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सुरक्षा के इंतजाम कड़े होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र की इस महापर्व को सफल बनाएं.
ये भी पढ़ें…
Jharkhand Civic Elections: झारखंड में निकाय चुनाव का आज बजेगा बिगुल, दोपहर 2 बजे होगा ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए