Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 14 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
संताल में आज भारी बारिश
मौसम विभाग के ताजा पूर्वनुामन के मुताबिक राज्य के कई स्थानों पर 14 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं विभाग का अनुमान है कि आज 8 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग यानी संताल परगना के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान

तीन दिनों तक झारखंड में रहेगा मानसून का असर
अगले तीन दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आठ और नौ अगस्त को संताल परगना और उसके आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है. अभी बंगाल की खाड़ी में एक टर्फ बना हुआ है. यह झारखंड, बिहार, यूपी होता हुआ पंजाब की ओर जा रहा है.
आज इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 8 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) और निकटवर्ती उत्तरी हिस्से (गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.
रांची में 24 मिलीमीटर हुई वर्षा
रांची में सोमवार को 24 मिलीमीटर वर्षा हुई. वहीं, जमशेदपुर में 6 मिलीमीटर और डालटेनगंज में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है.
डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सोमवार को 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए