झारखंड में ट्रेन से कटकर युवक की आत्महत्या का Video सोशल मीडिया में हुआ Viral

Jharkhand Me Suicide Ka LIVE Video Viral: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 5 सेकेंड के वीडियो में युवक को विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की ओर बढ़ते देखा जा रहा है. रेलवे लाइन के आसपास खड़े लोगों ने ही शायद यह वीडियो बनाया है.
झारखंड में ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. 5 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक रांची-लोहरदगा ट्रेन की विपरीत दिशा से रेलवे ट्रैक पर आगे बढ़ रहा है. ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, लेकिन युवक आगे बढ़ता गया. रेलवे लाइन के आसपास खड़े कुछ लोगों ने भी आवाज लगायी, लेकिन युवक रुका नहीं.
5 सेकेंड के वीडियो में कैद हुआ आत्महत्या का दृश्य
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 5 सेकेंड के वीडियो में इस युवक को बेखौफ विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की ओर बढ़ते देखा जा रहा है. रेलवे लाइन के आसपास खड़े लोगों ने ही संभवत: यह वीडियो बनाया है. हालांकि, 5 सेकेंड के वीडियो में युवक की मौत का दृश्य कैद नहीं है. लेकिन, रेलवे लाइन पर एक युवक की मौत की पुष्टि हो चुकी है. उसकी पहचान पिंटू कुमार (19) के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम जरसंद मंडल है.
लोहरदगा-इसगांव के बीच हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि रांची से लोहरदगा जा रही आरएल-5 की चपेट में आने से लोहरदगा एवं इसगांव के बीच भटखिजरी के पास पिंटू की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. इस घटना के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए भटखिजरी में रुकी. जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को लोहरदगा के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
भटखिजरी गांव के लोगों ने बनाया वीडियो
कहा जा रहा है कि भटखिजरी गांव के पास मौजूद ग्रामीणों ने यह वीडियो बनाया है. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ट्रेन की तरफ बढ़ रहे युवक को बचाने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की. लोग उन्हें बचाने के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. आखिरकार ट्रेन ने उसे रौंद दिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




