लालू को होली की बधाई देने लौकी, धनिया और बैगन जैसी चीजें लेकर पहुंचे प्रशंसक

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके प्रशंसक पेइंग वार्ड तक पहुंचे. प्रशंसक लालू को होली की बधाई देने पहुंचे.

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके प्रशंसक पेइंग वार्ड तक पहुंचे. प्रशंसक लालू को होली की बधाई देने पहुंचे. अपने साथ प्रशंसक लौकी, धनिया , बैगन और फूलों का गुलदस्ता लेकर पुहंचे थे. रिम्स के मेडिकल बोर्ड में 12 गंभीर बीमारियों से लड़ रहे लालू प्रसाद यादव को रिम्स अस्पताल से किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाने का फैसला किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस फैसले पर रिम्स मेडिकल बोर्ड ने कहा, रिम्स में बेहतर इलाज मिल रहा है इसलिए उन्हें यहां से किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाना चाहिए. लालू यादव की हाल में ही एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उन्हें अस्पताल के बाहर बालकोनी में बैठे देखा गया था.

ध्यान रहे कि लालू प्रसाद यादव पशुपालन विभाग में हुए 900 करोड़ रुपये घोटाला मामले में दोषी हैं. इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है. दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola