Photo: रात में भी मनमोहक नजर आता है Jharkhand High Court का नया भवन, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन बनकर लगभग तैयार है. हालांकि, 30 अप्रैल को ही यह हैन्डओवर होना था, लेकिन कुछ काम शेष रह जाने की वजह से इसे स्थगित किया गया. साथ ही इस भवन निर्माण में ध्यान दिया गया है कि कम से कम पेपर वर्क हो और पेपरलेस काम कैसे ज्यादा सटीक दस्तावेजों के संग्रह के साथ किया जा सके.

विज्ञापन
undefined

झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन बनकर लगभग तैयार है. हालांकि, 30 अप्रैल को ही यह हैन्डओवर होना था, लेकिन कुछ काम शेष रह जाने की वजह से इसे स्थगित किया गया. लेकिन अब इंतजार की घड़ियां लगभग समाप्त हो चुकी है. भवन निर्माण को अंतिम रूप देने के लिए अभी 500 के अधिक मजदूर दिन-रात एक कर काम कर रहे है. कहा जा रहा है कि 10 से 20 मई के बीच इस भवन का काम पूरा हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

दिन में झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन की सुंदरता तो देखी ही होगी लेकिन रात में भी यह भवन बहुत ही सुंदर और आकर्षक नजर आता है. हाईकोर्ट के परिसर में कई तरह के झरने बनाए गए है तो यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है.

undefined

साथ ही पूरे भवन में कई पेड़-पौधे लगे हुए है और वातावरण का ख्याल भी रखा गया है. आपको बता दें कि इस परिसर में कई फूलों वाले पौधे भी लगे है और यहां घूमने पर यह एहसास होता है जैसे कोई पार्क में आप भ्रमण कर रहे है.

undefined

रात के समय इस भवन की सुंदरता में चार चांद लग जाते है. बिल्डिंग का कलर इस रंग का है जिससे बिल्डिंग दूर से ही चमक रही होती है. भवन परिसर में कई भी लाइट लगाए गए है.

undefined

भवन के अंदर की बात करें तो मुख्य भवन में हर तल्ले की अपनी अलग विशेषता है. हर तल्ले पर कोर्ट रूम के बाहर भी कई शो प्लांट लगाए गए है जो कि यह परिचय देने के लिए काफी है कि यह झारखंड हाईकोर्ट का भवन है.

undefined

साथ ही इस भवन में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीढ़ी के साथ-साथ ऑटोमैटिक एस्कलैटर की भी सुविधा है. साथ ही अंदर के यह भवन किसी महल से कम नजर नहीं आता है.

undefined

वहीं, कोर्ट रूम की बात करें तो यहां भी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध है. न्यायाधीशों के लिए बैठने के लिए सहित एक कोर्ट रूम में रहने वाली हर जरूरी चीजें यहां उपलब्ध है, लेकिन इनकी क्वालिटी बेहतर है और बहुत ही आकर्षक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola