ePaper

मुंबई में झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड रत्न से सम्मानित हुए पत्रकार नागेश्वर कुमार

Updated at : 04 Dec 2023 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड रत्न से सम्मानित हुए पत्रकार नागेश्वर कुमार

फिल्म निर्देशक एन राघवन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने की घोषणा की गयी. बिरसा मुंडा के रोल में अभिनय करनेवाले सुचित कुमार ने पोस्टर लॉन्च किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका नंदनी तिवारी, पंकज पाल व सत्यानंद के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गयी.

विज्ञापन

रांची: मुंबई स्थित मलाड में चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर कॉलेज ऑफ लॉ के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय भारत नेशन मीट का आयोजन किया गया. दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर मुबंई के सांसद गोपाल सेठी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि गर्व हो रहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जंयती मनाई जा रही है. भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे. उनकी वीर गाथा हमें प्रेरित करती है. कार्यक्रम के दौरान प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर कुमार को सांसद गोपाल सेठी ने झारखंड रत्न से सम्मानित किया.

झारखंड को समृद्ध बनाने का प्रयास

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान सगंठन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे ले जाने के साथ-साथ राष्ट्रीय हित में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहा है कि अन्य राज्यों की तरह उनका झारखंड समृद्ध बने. इसके लिए कार्यक्रम में चर्चा कर उद्यमियों को प्रेरित किया गया.

Also Read: प्रभात खबर के पत्रकार गुरुस्वरूप मिश्रा को दूसरी बार मिला लाडली मीडिया अवार्ड

भगवान बिरसा मुंडा पर पोस्टर लॉन्च

कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक एन राघवन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने की घोषणा की गयी. बिरसा मुंडा के रोल में अभिनय करनेवाले सुचित कुमार ने पोस्टर लॉन्च किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका नंदनी तिवारी, पंकज पाल व सत्यानंद के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गयी. नन्हे बालकों के द्वारा झारखंडी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार, झारखंड सेल के अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह, फिल्म निर्देशक राम कुमार पाल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनय कुमार दूबे, आनंद साहू, सुन्दरी ठाकुर, दो पहर के संपादक अरूण लाल, उद्यमी पवन कुमार, अश्वनी उपाध्याय, कांति लाल, ललित ठक्कर, दिलीप सागर, किशोरी राना, फिल्म निर्देशक आन्द राउत, डॉ अमुल्य साहू, सहयोग जीवन फाउंडेशन के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार दास, अभितेना गौरी शंकर, डॉ रोहित जायसवाल ने भी सबोधित किया.

Also Read: प्रभात खबर के दो पत्रकारों को मिला लाडली मीडिया अवार्ड

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola