प्रभात खबर के पत्रकार गुरुस्वरूप मिश्रा को दूसरी बार मिला लाडली मीडिया अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर के पत्रकार गुरुस्वरूप मिश्रा को दूसरी बार मिला लाडली मीडिया अवार्ड

गुरुस्वरूप मिश्रा प्रभात खबर समूह के प्रभात खबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. इनकी स्टोरी ‘डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक’ के लिए इन्हें दूसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया.

विज्ञापन

प्रभात खबर के पत्रकार गुरुस्वरूप मिश्रा को दूसरी बार लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवार्ड फॉर जेंडर सेंसेटेविटी 2022 का पुरस्कार मिला. मुंबई की संस्था पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से 2 नवंबर को हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के डीडीई ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें पुरस्कृत किया गया. इससे पहले 2020 में भी इन्हें लाडली मीडिया अवार्ड मिल चुका है.

स्टोरी ‘डायन का डंक’ के लिए गुरुस्वरूप मिश्रा को मिला अवॉर्ड

गुरुस्वरूप मिश्रा प्रभात खबर समूह के प्रभात खबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. इनकी स्टोरी ‘डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक’ के लिए इन्हें दूसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

मानव तस्करी पर लिखी स्टोरी के लिए भी मिल चुका है पुरस्कार

इससे पहले 2020 में प्रभात खबर समूह के पाक्षिक पंचायतनामा में मानव तस्करी पर एक स्टोरी प्रकाशित हुई थी, जिसका शीर्षक था–ऐसे खत्म हो सकता है मानव तस्करी के काले धंधे का खेल. प्रिंट कैटेगरी में इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी के रूप में चयनित इस स्टोरी के लिए गुरुस्वरूप मिश्रा को लाडली मीडिया अवार्ड मिला था.

Also Read: प्रभात खबर के दो पत्रकारों को मिला लाडली पुरस्कार

Also Read: प्रभात खबर के पत्रकारों को मिला लाडली मीडिया अवॉर्ड, 2020

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola