ePaper

झारखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 30 Oct 2024 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मश्री मुकुंद नायक (फाइल फोटो)

पद्मश्री मुकुंद नायक (फाइल फोटो)

झारखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है. मुकुंद नायक के पुत्र नंदलाल नायक ने ये जानकारी दी है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के नामचीन लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक को तबीयत बिगड़ने के बाद राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी मुकुंद नायक के पुत्र लोक कलाकार नंदलाल नायक ने दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता को चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी है. शुभचिंतकों ने पद्मश्री मुकुंद नायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

स्पाइन इंजरी की समस्या से हैं परेशान: नंदलाल नायक

पद्मश्री मुकुंद नायक के पुत्र नंदलाल नायक ने जानकारी दी है कि उनके पिता के शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है. उन्हें स्पाइन इंजरी की समस्या है. डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी की आवश्यकता बतायी है. इसके लिए चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी है. उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं.

कौन हैं मुकुंद नायक?

मुकुंद नायक नागपुरी लोकगायक, गीतकार और नर्तक हैं. अपनी कला में उन्हें महारथ हासिल है और उन्होंने अबतक सैकड़ों कलाकारों को प्रशिक्षण दिया है. उन्हें पद्मश्री के अलावा संगीत नाटक अकादमी सहित दर्जनों पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं. झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो, राजकुमार नागवंशी सहित प्रशंसकों ने पद्मश्री मुकुंद नायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम है तो वोटर आईडी कार्ड के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर भी कर सकते हैं वो

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त, ये जिला अव्वल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola