ePaper

कोल्हान प्रमंडल में भाजपा का खाता खुला, एक एसटी और 2 सामान्य सीट पर मिली जीत, गीता कोड़ा हारीं

Updated at : 24 Nov 2024 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election Result Explained Kolhan

जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में पूर्णिमा साहू (बाएं). फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Election Result Explained: कोल्हान प्रमंडल में इस बार भाजपा अपना खाता खोलने में कामयाब रही. एक एसटी और 2 सामान्य सीट पर जीती. गीता कोड़ा हार गईं.

विज्ञापन

Jharkhand Election Result Explained: कोल्हान में विधानसभा की 14 सीटें हैं. पिछली बार यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता भी नहीं खुला था. 11 सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), 2 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय जीते थे.

संताल परगना में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं

पार्टी का नाम2024 में मिली सीटें2019 में मिली सीटें
झामुमो1011
भाजपा0200
कांग्रेस0102
अन्य0101

कोल्हान में नहीं हुआ बड़ा बदलाव, भाजपा का खाता खुला

इस बार हेमंत सोरेन के जेल चले जाने से मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन भाजपा में आ गये थे. भाजपा में उनके आने से बड़े बदलाव की उम्मीद थी. बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन खाता जरूर खुला. जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अतिरिक्त सरायकेला सीट भी भाजपा के खाते में गयी.

जगन्नाथपुर सीट से हार गईं गीता कोड़ा

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं गीता कोड़ा भी जगन्नाथपुर सीट हार गयीं. पोटका से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया था. वह भी हार गयीं. चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी घाटशिला सीट से हार गये.

दलों की जीत और हार के कारण

  • झामुमो और उनके सहयोगी दल पर आदिवासियों का विश्वास बना रहा.
  • चंपाई सोरेन के भाजपा में आने के बाद ही एसटी सीटों पर विशेष असर नहीं दिखा.

सबसे अधिक और सबसे कम वोट से जीतने वाले उम्मीदवार

प्रत्याशी का नामविधानसभा सीटपार्टी का नामप्राप्त वोट
सबसे अधिक वोट से जीतेदीपक बिरुआचाईबासाझामुमो64835
सबसे कम वोट से जीतेसोनाराम सिंकूजगन्नाथपुरकांग्रेस7383

संताल परगना में चुनाव लड़ने वाले दिग्गज और उनकी स्थिति

प्रत्याशीपार्टीसीटवोट का अंतरजीत/हार
चंपाई सोरेनभाजपासरायकेला20447जीते
सरयू रायजयदूजमशेदुपर पश्चिम7863जीते
गीता कोड़ाभाजपाजगन्नाथपुर7383हारी
पूर्णिमा साहूभाजपाजमशेदपुर पूर्व42871जीती
रामदास सोरेनझामुमोघाटशिला21974जीते

Also Read

संताल परगना प्रमंडल में झामुमो, राजद ने लहराया परचम, सभी 7 एसटी सीट पर दोहराई जीत

पलामू प्रमंडल में भाजपा, झामुमो को नुकसान, राजद का खाता खुला, कांग्रेस को फायदा

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा का दबदबा बरकरार, जयराम की इंट्री, बेबी देवी की हार, झामुमो की सीटें बढ़ीं

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, सभी आरक्षित सीटों से भाजपा का सूपड़ा साफ

झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola