झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

Jharkhand Chunav Result 2024 Vote Share
Jharkhand Election Result Explained: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और आजसू के वोट शेयर में कमी आई है. झामुमो का वोट शेयर बढ़ा या घटा, जानें.
Jharkhand Election Result Explained: एनडीए के घटक दलों भाजपा और आजसू के लिए 2024 का विधानसभा चुनाव निराशाजक रहा. एनडीए को न केवल राज्य गठन के बाद सबसे कम सीटों से संतोष करना पड़ा, बल्कि कुल वोट में दोनों दलों का हिस्सा भी घट गया. दोनों ही दलों का वोट शेयर 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कम हो गया है. 2019 में भाजपा का वोट शेयर 33.37 प्रतिशत और आजसू का 8.1 प्रतिशत था.
इंडिया गठबंधन के घटक दलों का वोट शेयर बढ़ा
इस बार दोनों दलों का वोट शेयर ���्रमश: 33.18 प्रतिशत व 3.54 प्रतिशत रहा. दूसरी तरफ, इस बार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दलों झामुमो और कांग्रेस के साथ राजद का भी वोट शेयर भी बढ़ा है. झामुमो ने अब तक हुए सभी चुनावों से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया है. कुल वोट में झामुमो का शेयर 23.44 प्रतिशत है. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 15.56% व राजद का 3.44% रहा. इंडिया गठबंधन के तीनों दलों का वोट शेयर गत चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
झारखंड विधानसभा चुनाव और रिजल्ट का विश्लेषण यहां पढ़ें
घटा भाजपा-आजसू का वोट शेयर बढ़ा झामुमो व कांग्रेस का हिस्सा
| पार्टी का नाम | 2024 में मिले वोट | 2024 का वोट शेयर | 2019 का वोट शेयर | 2014 का वोट शेयर | 2009 का वोट शेयर | 2005 का वोट शेयर |
| भाजपा | 59,21,474 | 33.18% | 33.37% | 31.26% | 24.44% | 23.53% |
| झामुमो | 41,83,281 | 23.44% | 18.72% | 20.43% | 15.79% | 14.29% |
| कांग्रेस | 27,76,805 | 15.56% | 13.88% | 10.46% | 21.43% | 12.05% |
| आजसू | 6,32,186 | 3.54% | 8.10% | 3.68% | 7.55% | 2.81% |
| राजद | 6,13,880 | 3.44% | 2.75% | 3.13% | 7.28% | 8.48% |
| माले | 3,37,062 | 1.89% | NA | NA | NA | NA |
| जदयू | 1,45,040 | 0.81% | NA | NA | NA | NA |
| लोजपा | 1,09,019 | 0.61% | NA | NA | NA | NA |
| नोटा | 2,26,431 | 1.27% | NA | NA | NA | NA |
| अन्य | 25,17,324 | 14.11% | NA | NA | NA | NA |
Also Read
कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू समेत 12 महिला बनीं झारखंड की विधायक, सबसे ज्यादा 5 कांग्रेस की
Video: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजसू के एकमात्र विधायक क्यों देना चाहते हैं इस्तीफा
Video: झारखंड चुनाव के बाद पाकुड़ में आलमगीर आलम के घर उमड़ा जनसैलाब, लगे नारे- जेल का ताला टूटेगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










