झारखंड के ऐसे उम्मीदवार जिनकी संपत्ति से 20 गुना ज्यादा है कर्ज, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

naveen jaiswal and vinod singh

Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव में एक ऐसे उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं जिनपर 302 करोड़ रुपये का कर्ज है. आपको जान कर हैरत होगी कि उनकी कुल संपत्ति मात्र 16.12 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव में पांकी के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सबसे बड़े कर्जदार हैं. 16.12 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाले विनोद कुमार पर 302 करोड़ रुपये की देनदारी है. हालांकि, यह देनदारी विवादित है. विनोद सिंह के बाद दूसरे सबसे बड़े देनदार हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल हैं. जायसवाल पर 8.86 करोड़ रुपये की देनदारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी कर्ज का बोझ

एडीआर द्वारा किये गये विश्लेषण के बाद जारी रिपोर्ट के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह पर 4.55 करोड़, गढ़वा के सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह पर 3.62 करोड़, गढ़वा के ही निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार चौबे पर तीन करोड़, जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय सौरव विष्णु पर 2.53 करोड़, हजारीबाग के निर्दलीय सुरेंद्र प्रसाद मोदी पर 2.14 करोड़, कोडरमा के राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव पर 1.96 करोड़, लातेहार के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम पर 1.77 करोड़ और रामगढ़ के रालोद प्रत्याशी बिट्टू कुमार सिंह पर 1.38 करोड़ रुपये का कर्ज है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड में दो फेज में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैें. पहले चरण के लिए कुल 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होंगे. वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम सामने आएंगे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: पहले फेज में इंडिया के 38 तो एनडीए के 33 प्रत्याशी करोड़पति, इस पार्टी का उम्मीदवार सबसे अमीर

Also Read: Jharkhand Election: पहले चरण के 174 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानिए किस पार्टी से कितने दागी उम्मीदवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola